फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज आधे से अधिक शहर में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मरम्मत कार्य चलने के कारण दिन में अलग-अलग समय बाधित रहेगी बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण आज आधे से अधिक शहर में अलग अलग समय बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।रेलवे रोड और रोहटा रोड खड़ौली उपकेंद्र क्षेत्र में 33 केवी पैनलों की जांच और अन्य मरम्मत कार्यों के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

जागृति विहार एक्सटेंशन उपसंस्थान, पल्लवपुरम प्रथम व द्वितीय बिजलीघर क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। सदर और बेगमपुल उपकेंद्र क्षेत्र सुबह 11:30 से दोपहर 3:30 तक और पीएल शर्मा अस्पताल उपकेंद्र क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कंकरखेड़ा देहात और शहर क्षेत्र के श्रद्धापुरी, ओम नगर, खिर्वा रोड, कृष्णा कालोनी, नटेशपुरम, सुभाषपुरी, गुरुनानक बाजार, शिवलोक, पटेलपुरी, सदनपुरी, जस्सू मोहल्ला में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। डिफेंस एंक्लेव के लाला मोहम्मदपुर, डाबका, गणेश वाटिका, साईंधाम कालोनी, दायमपुर में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा पल्लवपुरम-1 के भारत विहार, शिव नगर, ली गार्डन में सुबह 11 से 2 बजे तक, सैनिक विहार के ड्रीम सिटी कालोनी, गणपति विहार, सुरेंद्र एंक्लेव, किंग्स पार्क, शिव विहार, ग्रीन सिटी, सनराइज एंक्लेव, मनोहर कोल्ड स्टोर में सुबह 10 से 12 बजे तक, सोफीपुर के अंसल टाउन, अलफा मेरठ वन और अक्षयपुरम, एमईएस के लालकुर्ती, मैदा मोहल्ला, जामुन मोहल्ला में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। वहीं, सिविल लाइन के अजंता कालोनी, मोती प्रयाग, हनी गोल्फ, प्रेम प्रयाग, दामोदर में दोपहर 4 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। सेंटलुक्स, विवि उपकेंद्र, न्यू सूरजकुंड, मेडिकल, गंगानगर-1, 2, अमन विहार आदि क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर 12 के बीच विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें