फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर प्रशांत बोला, जब वकील मिलेगा तब दूंगा जवाब, वन्य जीवों के शिकार की बात कबूली

Wed, 07 Jun 2017 12:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शूटर प्रशांत विश्नोई के जेल में जाने के बाद सुर बदल गए हैं। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को प्रशांत से पूछताछ करने तिहाड़ जेल पहुंची वन विभाग की टीम खाली हाथ लौटी। प्रशांत ने सवालों के जवाब नहीं दिए। उसने यह कहते हुए मना कर दिया कि अभी उसके पास वकील नहीं है। जब वकील मिल जाएगा, तब वह बात करेगा। हालांकि डबल केस होने की वजह से प्रशांत को बुधवार को एसीजेएम चतुर्थ की कोर्ट में पेश किया जाएगा। यहां वन विभाग रिमांड के लिए अर्जी देगा।  
विज्ञापन

डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस की टीम ने प्रशांत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। प्रशांत ने डीआरआई को स्टेटमेंट दिया है। उसमें कई राज्यों में शिकार की बात कही है। पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान में साथी शूटरों के साथ वन्य जीवों का शिकार करने की बात कबूल की। उसका दोस्त अमित गोयल की सहभागिता भी बताई। वन विभाग ने प्रशांत को रिमांड पर लेने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। कोर्ट ने मंगलवार सुबह 10 बज से शाम चार बजे तक तिहाड़ जेल में प्रशांत से पूछताछ करने की इजाजत दी थी। मंगलवार को वन विभाग की टीम जेल पहुंची। डीएफओ अदिति शर्मा के मुताबिक प्रशांत ने किसी भी सवाल का जवाब देने से मना कर दिया। उसने कहा कि जब तक उसे वकील नहीं मिल जाता, वह किसी सवाल का जवाब नहीं देगा। प्रशांत की ओर से अभी कोई वकील नहीं हुआ है। मामले के जांच अधिकारी वन विभाग के एसडीओ संजीव कुमार के मंगलवार को जेल में उसे मेरठ में दर्ज केस में प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया गया। चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट पटियाला हाउस ने तिहाड़ जेल के सुपरिटेंडेंट को यह जिम्मेदारी सौंपी है कि वह बुधवार को प्रशांत विश्नोई को मेरठ कचहरी की एसीजेएम चतुर्थ की कोर्ट में पेश करे। वन विभाग अब रिमांड के लिए यहां कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल करेगा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें