फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दौड़ और लंबी कूद में प्रशांत प्रथम

विज्ञापन
सरूरपुर। संजय गांधी पीजी कॉलेज में दौड़ती छात्रा। कॉलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। संजय गांधी पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरुष वर्ग की 1500 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दमखम और फुर्ती का शानदार प्रदर्शन किया। दौड़ प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के छात्र प्रशांत कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। मोहम्मद अनस दूसरे व तीसरा स्थान मोहम्मद हुसैन रहे।
लंबी कूद में प्रशांत कुमार ने बाजी मारी। महिला वर्ग में नेहा ने प्रथम स्थान पाया। भाला फेंक और गोला फेंक दोनों ही प्रतियोगिताओं में अनमोल चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान अपने नाम किया। रस्साकशी सहित अन्य खेलों में भी छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में प्राचार्य प्रो. रमेंद्र कुमार गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। खेल अधिकारी हरेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रो. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रो. सचिन कुमार, डॉ. रीना तोमर, डॉ. अनीता, डॉ. रजनीश मिश्रा, डॉ. प्रभात सिंह, डॉ. जितेंद्र चंद्र मिश्रा, अनिल कुमार, डॉ. डीएस सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह यादव, डॉ. प्रतिमा यादव, डॉ. ऋतु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें