फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: रिटायर्ड कर्नल के बेटे प्रशांत चौधरी की हादसे में मौत, वन्य जीव के शिकार करने के मामले में हुआ था गिरफ्तार

Wed, 14 Apr 2021 01:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में रिटायर्ड कर्नल के बेटे प्रशांत चौधरी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्रशांत हथियारों के सौदागर और वन्य जीव के शिकार करने के मामले में पकड़ा गया था।
विज्ञापन
प्रशांत चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में रिटायर्ड कर्नल के बेटे प्रशांत चौधरी की रोहटा में पूठ गंग नहर पुल के पास मंगलवार की देर रात कार खाई में गिरने से मौत हो गई। रोहटा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया गया कि वह क्षेत्र में किसी से मिलने आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशांत हथियारों के सौदागर और वन्य जीव के शिकार करने के मामले में पकड़ा गया था।

विज्ञापन


देशभर में फैला था नेटवर्क
शूटिंग की आड़ में वन्य जीवों का शिकार और तस्करी का यह धंधा प्रशांत और उसकी टीम ने देश भर में फैला रखा था। इसका नेटवर्क देश के विभिन्न बड़े राज्यों में खड़ा किया। दरअसल, प्रशांत की सिक्योरिटी एजेंसी 14 राज्यों में काम करती थी। उसे बिहार में पांच सौ नील गायों को मारने का ठेका मिला, तो इसी की आड़ में बड़ा खेल किया गया।

डीआरआई की टीम की मानें तो प्रशांत ने इस धंधे को बड़ा करने के लिए इस खेल से जुड़े कई पुराने लोगों को अपने साथ जोड़ा। पूरे देश में इस काम को शुरू किया गया। 14 राज्यों में उसकी सिक्योरिटी एजेंसी काम करती थी, इसका लाभ उठाया गया। चूंकि इस टीम के पास नील गायों को मारने की अनुमति है, तो इसी की आड़ में वन्य जीवों का लगातार शिकार किया गया। बिहार में जब पांच सौ नील गायों को मारने का ठेका मिला, तो सबसे बड़ा खेल इसी की आड़ में हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आर्मी में भर्ती कराने का खुला बड़ा राज, यहां बना है फर्जी ट्रेनिंग सेंटर, जानें- कैसे करते हैं युवाओं से ठगी
विज्ञापन


बताया गया था कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के जंगलों के अलावा बिहार के जंगल, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड में भी इस टीम ने ताबड़तोड़ ढंग से वन्य जीवों का शिकार किया। 

यह भी पढ़ें: हंगामा: 'हरियाणा में नहीं बिकेगा यूपी का गेहूं' बॉर्डर पर रोका तो भड़के किसान, पुलिस से की हाथापाई

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें