सरूरपुर। गांव गोटका में भगवान शिव के परिवार की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल श्रद्धालु। स्वयं
सरूरपुर। गांव गोटका स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की प्राण-प्रतिष्ठा विधिविधान से संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद भगवान शिव परिवार की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव, माता पार्वती, श्रीगणेश और कार्तिकेय की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा कर उन्हें मंदिर में स्थापित किया गया। शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों व चौराहों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। यात्रा का समापन मंदिर परिसर में हुआ।
कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मास्टर अशोक कुमार, मास्टर प्रकाश सिंह, दिनेश कुमार, नीरज भगत, दिवाशु पुंडीर, गौरव पंवार, अभिषेक पंवार, वीर सिंह, योगेश सहित अनेक ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे।