फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रमोद चंद अध्यक्ष, भीकचंद चांडक मंत्री चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कार्यालय पर सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ माहेश्वरी सभा का निर्विरोध निर्वाचन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ जनपद की माहेश्वरी सभा की बैठक रविवार को सभा के गढ़ रोड स्थित जिला कार्यालय पर सुबह 11 बजे हुई। इसमें सभा का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। प्रमोद चंद केला को निर्विरोध अध्यक्ष और भीकचंद चांडक को मंत्री चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी विजय राठी एवं सहायक चुनाव अधिकारी अजय माहेश्वरी की देखरेख में संपन्न कराई गई। चुनाव पर्यवेक्षक अलीगढ़ से योगेश माहेश्वरी एवं विकास रहे। चुनाव में प्रमोद चंद केला को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। भीकचंद चांडक को मंत्री चुना गया। पवन राठी को उपाध्यक्ष, अमित राठी को सहमंत्री, शलभ ढक को कोषाध्यक्ष, प्रवीण माहेश्वरी को प्रचार मंत्री और अशोक राठी को संगठन मंत्री चुना गया।
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गिरिराज मूना, सुभाष कोठारी, नरेंद्र राठी, कृष्णकांत राठी, योगेश मोहता, अनिल राठी, डॉ. प्रदीप अजमेरा, अनिल केला तथा रामदयाल मोहता को निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष सौरभ, मंत्री राजीव तथा कोषाध्यक्ष आदित्य शारदा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। नवगठित कार्यकारिणी के सफल कार्यकाल की कामना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें