फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तन दरबार में किया गुरु का गुणगान

विज्ञापन
गुरुद्वारा कंकरखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कंकरखेड़ा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रथम प्रकाश पर्व के अवसर पर विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। इसमें गुरु का गुणगान कर संगत को निहाल किया गया। पांचवें गुरु अर्जुन देव के मानवता के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ की समाप्ति के बाद भाई गुरप्रीत सिंह ने शबद गायन किया। बहन अमृत कौर के जत्थे ने भी शबद गायन से सभी को भावविभोर कर दिया। प्रधान मनजीत सिंह कोछड़ ने कहा कि आज के दिन पांचवें गुरु अर्जुन देव ने गुरबाणी का संपादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बताया गया कि श्री दरबार साहिब अमृतसर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रथम प्रकाश कर बाबा बुड्डा को हेड ग्रंथी की सेवा सौंपी। अंत में लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धीर सिंह, अजीत सिंह, हरप्रीत सिंह सलूजा, इकबाल सिंह धारीवाल, सुरजीत सिंह, बलबीर सिंह, किशन सिंह छाबड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें