फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रधान पति व देवर पर हत्या की साजिश रचने का आरोप

Mon, 27 Oct 2025 09:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ ने गांव पहुंच कर की मामले की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। क्षेत्र के गांव सेतकुआ निवासी एक युवक ने ग्राम प्रधान पति व देवर पर रंजिशन हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। सोमवार शाम को सीओ किठौर ने गांव में पहुंचकर से मामले की जांच की है।
विज्ञापन

गांव सेतकुआ निवासी अमित पुत्र गजेंद्र सिंह के अनुसार उसने ग्राम पंचायत में किया जा रहे भ्रष्टाचार के संबंध में आईजीआरएस के माध्यम से पंचायती राज विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसे लेकर ग्राम प्रधान कृष्णा देवी, प्रधान पति श्रीपाल व देवर आदेश उससे बैर भाव रखने लगे। 17 अक्टूबर को श्रीपाल व आदेश ने फोन पर गालियां दी तथा जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़ित के अनुसार वह ग्राम पंचायत चुनाव 2026 में प्रधान पद का दावेदार भी है। पीड़ित का आरोप है कि श्रीपाल पक्ष रंजिश के तहत उसकी हत्या की साजिश रच रहा है। पीड़ित का दावा किया है कि प्रधान पक्ष जेल पहुंचकर किसी शूटर से भी मुलाकात कर आए हैं। पीड़ित ने इस मामले में एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया देते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रधान पति श्रीपाल गूर्जर का कहना है कि गांव में प्रधानी चुनाव का माहौल है। यह लोग गांव का माहौल खराब करना चाहते हैं लगाए गए सभी आरोप निराधार है। सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अधिकारियों के आदेश के बाद मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें