फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में प्रधान के बहनोई को पीटा, कार में की तोड़फोड़

विज्ञापन
रोहटा। गांव रोहटा में मारपीट के दौरान र्स्कोपियो में की गई तोड़फोड़। संवाद
विज्ञापन
रोहटा। रविवार को रोहटा गांव में ग्राम प्रधान और उनके रिश्तेदारों के बीच चल रहा घरेलू विवाद सड़क पर आ गया। प्रधान की गैरमौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच खुलेआम मारपीट और तोड़फोड़ हुई। इस घटना से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान चंद्रपाल किसी काम के चलते गांव से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उनके मेरठ निवासी बहनोई और कुछ साथी काले रंग की स्कॉर्पियो कार से उनके घर पहुंचे। पुराने पारिवारिक विवाद के चलते बात इतनी बढ़ गई कि प्रधान पक्ष के लोगों ने प्रधान के बहनोई और उसके साथियों के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से न केवल पीड़ितों की पिटाई की, बल्कि उनकी स्कॉर्पियो कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर तहस-नहस कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और काफी देर तक मोहल्ले में अराजकता का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को थाने ले गई। घायल पक्ष भी थाने पहुंचा और प्रधान पक्ष के खिलाफ तहरीर दी।
इस संबंध में ग्राम प्रधान चंद्रपाल ने बताया कि घटना उनके गांव में उनकी अनुपस्थिति में हुई है। मामला घरेलू विवाद का है और इसे सुलझाने के प्रयास स्थानीय गणमान्य लोगों की मौजूदगी में किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन गांव में घटना के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इतनी गंभीर घटना के बाद भी पुलिस ने तत्काल कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी नीरज बघेल से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इससे लोगों में नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें