फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य और पुजारी के घर लूट के खुलासे में लगी क्राइम ब्रांच

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानाचार्य और पुजारी के घर लूट के खुलासे में लगी क्राइम ब्रांच
विज्ञापन

एक सप्ताह के भीतर दिनदहाड़े दोनों घर में बदमाशों ने की थी लूट
पुलिस ने पूछताछ के लिए नगर व मेरठ से कई को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना।
नगर में एक सप्ताह के भीतर दिनदहाड़े प्रधानाचार्य और पुजारी के घर हुई लूट की दो बड़ी वारदात से लोगों में दहशत है। दोनों वारदात के खुलासे के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें लगी हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए नगर और मेरठ से कई लोगों को हिरासत में लिया है।
मोहल्ला भाटवाडा निवासी मुकेश विश्नोई अलीपुर स्थित चौधरी चरण सिंह मेमोरियल आईटीआई के प्रधानाचार्य हैं। पांच दिन पूर्व उनके घर में घुसे दो बदमाशों ने पत्नी और बेटे को बंधक बनाकर दस लाख रुपये की लूट की थी। वहीं रविवार को मोहल्ला प्रभात नगर में मंदिर के पुजारी सूर्य मोहन के घर पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। उनके घर से भी बदमाश हजारों का सामान ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की वारदात सुबह 8 से 10 बजे की बीच हुईं। इस दौरान घर में परिवार के लोगों की संख्या कम थी। ऐसे में दो से तीन बदमाश ही लूटपाट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार ने बताया कि पुलिस जल्द ही दोनों घटनाओं का खुलासा कर सकती है। कुछ अहम सुराग लगे हैं। सरधना और मेरठ से कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें