फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने प्रदीप सैनी

विज्ञापन
ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारी स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। विकासखंड में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक स्तरीय चुनाव में विभिन्न पदों के लिए मतदान कराया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार सैनी ने जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रदीप कुमार सैनी को 33 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी हरेंद्र को 20 मत मिले। महामंत्री पद पर सोनूपाल ने 29 मत हासिल कर जीत दर्ज की। रिंकू को 23 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर धन सिंह को 31 मत मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी सुंदर को 21 मतों से संतोष करना पड़ा। संगठन मंत्री पद पर विजेंद्र कुमार ने 29 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। प्रतिद्वंद्वी जगन सिंह को 23 मत मिले। संपर्क मंत्री पद पर अर्जुन सिंह निर्विरोध चुने गए। चुनाव प्रक्रिया जिला अध्यक्ष नरेंद्र बराला, जिला महामंत्री जविंद्र पाल, जिला कोषाध्यक्ष गजेंद्र कश्यप, ब्लॉक सचिव सचिन तथा ब्लॉक सचिव आकांक्षा की निगरानी में संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

इस मौके पर सोहित, संजय, टॉक, प्रदीप कुमार, कुलदीप कुमार, सोनू, राजेंद्र पाल, राजीव पाल, अश्वनी, बेचेलाल, विकास सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें