फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तन, मन और आत्म शुद्धि के लिए करें योगाभ्यास : रविंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय योग संस्थान का 60वां स्थापना दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम कंकरखेड़ा के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज और छावनी के होटल डी रोज में आयोजित हुआ। सरस्वती वंदना और संस्थापक प्रकाशलाल के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन


वरिष्ठ योग शिक्षक रवींद्र सिंह चौहान ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास से तन, मन और आत्मा की शुद्धि संभव है। स्वस्थ जीवन के लिए योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है। जिला प्रधान सुनील राघव ने बताया कि प्रकाशलाल और जवाहरलाल ने इस संस्था की शुरुआत की थी। आज यह संस्था लगभग 4500 निशुल्क केंद्रों के माध्यम से समाज को योग शिक्षा प्रदान कर रही है।
योग शिक्षकों पुष्पा गोदियाल, विनय सोम, मनोज कुमार वर्मा, महेश अग्रवाल, श्याम कुमार वर्मा, विपिन चौहान, नीलम वर्मा, सीमा तोमर, ऊषा वर्मा, बृजपाल सिंह, शिवकुमार, शंभु दयाल वर्मा, राम किशोर गर्ग एवं संजुला राघव ने सूक्ष्म क्रियाएं, आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। यशपाल एस जांगिड़ ने हास्य आसनों के माध्यम से उपस्थित लोगों को तनावमुक्त किया। देवेंद्री चौधरी, सुषमा अग्निहोत्री और बबीता राघव ने योग गीत व भजनों की प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में जय भगवान सिंघल, ओम प्रकाश और अशोक शर्मा जैसे लोग उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें