फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तनाव दूर करने के लिए करें योग प्राणायाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल परिसर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के तत्वावधान में योग एवं ध्यान कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिला जेल परिसर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के तत्वावधान में विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जेलर पांडेय, डिप्टी जेलर रवि सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने योग, प्राणायाम किया।
कार्यक्रम का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के वेस्ट यूपी जेल कोऑर्डिनेटर एवं वरिष्ठ शिक्षक प्रशांत तेवतिया ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया और तनाव प्रबंधन, मानसिक संतुलन तथा सकारात्मक जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी।
विज्ञापन

जेल में उत्कृष्ट सेवाओं एवं सामाजिक कार्यों के लिए वरिष्ठ शिक्षक प्रशांत तेवतिया को जेल प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। जेल अधीक्षक वीरेश कुमार शर्मा ने उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की।
आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से जेल परिसर में बंदियों एवं कैदियों के लिए भी नियमित रूप से योग, ध्यान और प्राणायाम आधारित शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। संस्था के अनुसार, पिछले चार वर्षों में 80 से अधिक कार्यक्रमों के माध्यम से 4,000 से ज्यादा कैदियों को सुदर्शन क्रिया सहित विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया जा चुका है।
विज्ञापन

संस्था की ओर से कैदियों के वैचारिक एवं मानसिक विकास के लिए जेल की लाइब्रेरी में समय-समय पर प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जाती हैं। संस्था का कहना है कि पुस्तकों के माध्यम से बंदियों के सकारात्मक सोच, आत्मचिंतन और नैतिक मूल्यों के विकास में मदद मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें