फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यूजी-पीजी में दूसरी मेरिट से 22 से होंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू ने जारी किया प्रवेश कार्यक्रम, दूसरी वरीयता सूची 21 अगस्त की शाम होगी जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में दूसरी मेरिट से प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में दूसरी वरीयता सूची 21 अगस्त की शाम जारी की जाएगी। 22 से 25 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विश्वविद्यालय के अनुसार 20 और 21 अगस्त को परिसर विभाग और कॉलेज पंजीकृत अभ्यर्थियों की इंटरमीडिएट की अंक प्रतिशत में निर्धारित वेटेज जोड़कर दूसरी वरीयता सूची तैयार करेंगे।
विज्ञापन

सूची में आरक्षण श्रेणी के अनुसार शेष सीटों को ध्यान में रखा जाएगा। सहायता प्राप्त और राजकीय कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीएससी (एजी) ऑनर्स, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमएससी (एजी) और एमकॉम में पांच प्रतिशत सीटें खेल कोटे के लिए छोड़कर मेरिट तैयार होगी। परिसर विभाग 21 अगस्त की शाम दूसरी वरीयता सूची में शामिल अभ्यर्थियों के लिए 22 से 25 अगस्त तक शुल्क जमा करने का शेड्यूल जारी करेगा। कॉलेज और संस्थान भी इसी अवधि के लिए प्रवेश ऑफर शेड्यूल जारी करेंगे। 22 से 25 अगस्त तक अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य अभिलेखों की जांच के बाद प्रवेश कन्फर्म किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों का प्रवेश 25 अगस्त तक हर हाल में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया को समझने के लिए समर्थ प्रवेश पोर्टल पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) भी अपलोड की है। अभ्यर्थियों और कॉलेजों को प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित पीपीटी का अवलोकन करने के निर्देश दिए गए हैं। बीपीईएस, एमपीईएस, बीएससी फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी और तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें