फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 घरों में बिजली चोरी पकड़ी

विज्ञापन
गांव डूंगर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी करती ऊर्जा निगम की टीम। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
60 घरों में बिजली चोरी पकड़ी
विज्ञापन

रोहटा। ऊर्जा निगम की टीम ने शनिवार अल सुबह दर्जनों गांवों में छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी। एमडी के निर्देश पर टीम ने गांवों में छापा मारकर बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

शनिवार अलसुबह क्षेत्र के डूंगर, बनवारीपुर, नारंगपुर, सिसौला, जानीकलां आदि गांव में सुबह की मौके पर पहुंचकर छापा मारा। जिसमें कई घरों में विद्युत चोरी पकड़ी गई। कार्रवाई से हड़कंप मच गया। जांच टीम ने करीब 60 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया है। डूंगर में 23, नारंगपुर में 10, बनवारीपुर 11, मीरपुर लाहौरगढ़ 2, जानीकलां 14, सिसौला 12 लोग बिजली चोरी करते पाया गया। छापेमारी टीम में एक्सईएन योगेश कौशिक, एसडीओ भोला सतेंद्र सिंह, संजय नागर, राजकुमार, रमाकांत, रविरंजन व राजेश मौर्य आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें