फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे गुल रही मोहकमपुर क्षेत्र की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मोहकमपुर क्षेत्र में रविवार को चार घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए। रैपिड रेल परियोजना के अलावा फाल्ट ठीक करने के लिए शटडाउन लिया गया था, जो कुछ समय के लिए बढ़ाना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार की छुट्टी में अधिकतर लोग अपना बिजली संबंधित साप्ताहिक कार्य निपटाते हैं। घरों में रहने के चलते रविवार को बिजली की भी ज्यादा जरूरत होती है, लेकिन पीवीवीएनएल रैपिड रेल परियोजना के लिए होने वाले कार्य और अन्य कार्यों के लिए रविवार को ही ज्यादातर शटडाउन देता है। इस रविवार को भी रैपिड रेल परियोजना के दिल्ली रोड की अंडरग्राउंड विद्युत लाइनों को अंडरग्राउंड करने के लिए आरआटीएस ने दोपहर 1 बजे से 4:30 बजे तक का शटडाउन लिया था। इसके चलते मोहकमपुर बिजलीघर क्षेत्र में आने वाले मोहकमपुर फेस वन और टू, स्पोर्ट्स गुड्स कांप्लेक्स, मेजर ध्यानचंद नगर, सांईंपुरम आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। तय शटडाउन के अंदर साढ़े चार बजे आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। काम नहीं होने के चलते शटडाउन को पांच बजे तक बढ़ाया गया। चार घंटे बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। इसके अलावा लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, नौंचदी, टाउन हाल, लेडीज पार्क, एमईएस, सेंट लुक्स, रोहटा रोड, पुराना आरटीओ, शारदा रोड, बिजली बंबा बाईपास, काजीपुर, जागृति विहार, शास्त्रीनगर व पल्लवपुरम फेस वन आदि बिजलीघर क्षेत्रों में भी बिजली झटके देती रही। अधीक्षण अभियंता विजयपाल ने बताया कि अनुरक्षण कार्यों के लिए शटडाउन देना पड़ता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें