फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ग्रामीणों के हंगामे के बाद 30 घंटे बाद बहाल हुई बिजली

विज्ञापन
बहसूमा। अकबरपुर सादात में 30 घंटे बाद बहाल हुई बिजली, ग्रामीणों के हंगामे के बाद जागा विभाग
विज्ञापन
- अकबरपुर सादात में बारिश के बाद ठप हो गई थी आपूर्ति, कर्मचारियों पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में रविवार दोपहर हुई बारिश के बाद ठप हुई विद्युत आपूर्ति सोमवार शाम 30 घंटे बाद बहाल हो सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग ने लंबे समय तक फॉल्ट दूर करने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई। इससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार को ग्रामीणों के हंगामे के बाद निगम हरकत में आया और आपूर्ति सुचारू कराई गई।
ग्रामीण सतबीर भाटी, सुभाष भाटी, ग्राम प्रधान दीपक और अर्जुन भाटी ने बताया कि गांव में हल्की बारिश होते ही बिजली गुल हो जाती है। रविवार दोपहर से सोमवार तक पूरे गांव की आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ी। भीषण गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत लाइन के कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग करते हैं।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर तक बिजली नहीं आने पर ग्रामीण नहर के पुल के पास एकत्र हो गए और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर हंगामा किया। सूचना मिलने पर रहावती बिजलीघर के जूनियर इंजीनियर (जेई) रामपाल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए विभाग ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए नहर की पटरी की लाइन के बजाय जंगल क्षेत्र के दो ट्रांसफार्मरों से गांव की आपूर्ति जोड़ कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

जेई ने बताया कि लाइन में आए तकनीकी फॉल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से गांव की बिजली चालू करा दी गई है। स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्य कराया जाएगा।

बहसूमा। अकबरपुर सादात में 30 घंटे बाद बहाल हुई बिजली, ग्रामीणों के हंगामे के बाद जागा विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें