मेरठ। माधवपुरम बिजलीघर से जुड़ी गणेशपुरी में शुक्रवार देर रात केबल में आग लगने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसी तरह ब्रह्मपुरी और सूर्या पैलेस में भी केबल में आग लगने से बिजली चली गई।
देवपुरी में बिजली कटौती से परेशान होकर लोग घरों से बाहर सड़कों पर आ गए। उन्होंने ऊर्जा निगम के खिलाफ रोष जताया। लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था बेहतर होने की बजाय खराब होती जा रही है। लोग बिजली कटौती से काफी परेशान हैं।