संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पावर हिटर्स और रूलर्स क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें पावर हिटर्स ने 100 रन से मैच जीता।
पावर हिटर्स इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। इसमें शशांक दीप ने 53 व वैभव ने 42 रन बनाए। गेंदबाजी में अंकुश, अंकुर ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रूलर्स क्रिकेट क्लब की टीम 20.2 ओवर में 9 विकेट पर 138 रन ही बना सकी। इसमें फैसल अंसारी ने 64 रन और तपन ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में आशीष कुमार ने 3 और नवीन कोशिक ने 3 विकेट लिए। आशीष को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर डॉ. सुशील, प्रभास राजू आदि मौजूद रहे।