फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पावर हिटर ने 33 रन से ब्लू ईगल को हराया

Mon, 29 Jun 2026 08:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
हनी क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ी को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फोटो
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट अकादमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को पावर हिटर और ब्लू ईगल क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें पावर हिटर की टीम ने 33 रन से मैच जीता।
विज्ञापन

पावर हिटर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। दीपक सिद्धू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंद पर 68 रन की पारी खेली। खुशाल तोमर ने भी 29 रन बनाए। गेंदबाजी में दिनेश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू ईगल क्रिकेट क्लब की टीम ने 12 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए और 33 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से रोहित कौशिक ने सबसे अधिक 31 रन की पारी खेली। पावर हिटर की ओर से इमरान खान ने 4 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच दीपक सिद्धू को चुना गया। मैच के बाद विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें