फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीएचसी में बिजली गुल, मरीजों और तीमारदारों का हाल बेहाल

विज्ञापन
सरधना सीएचसी में विद्युत आपूर्ति ब​धित होने पर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। सीएचसी की पुरानी बिल्डिंग में बुधवार देर रात विद्युत केबल फुंकने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। अचानक बिजली गुल होने से अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों को गर्मी और उमस में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वार्डों में अंधेरा छा गया और पंखे व अन्य उपकरण बंद हो गए, जिससे मरीजों का हाल बेहाल हो गया।
यह घटना सीएचसी परिसर की पुरानी बिल्डिंग में हुई। बिजली न होने से मरीज और तीमारदार काफी परेशान हुए। कुछ मरीजों को सांस लेने में भी तकलीफ हुई, जबकि अस्पताल स्टाफ ने वैकल्पिक इंतजामों के तहत मरीजों की मदद की। आसपास की भीड़ और तीमारदारों ने हालात का सामना किया। बृहस्पतिवार को विद्युत कर्मियों को बुलाकर खराब केबल की मरम्मत कराई गई। दोपहर तक बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई, जिससे मरीजों और अस्पताल स्टाफ ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि महिला विंग और ऑपरेशन थिएटर की बिजली व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सोलर इनवर्टर और जनरेटर का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि अब पुरानी बिल्डिंग की केबल ठीक कर दी गई है और बिजली आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य हो गई है। मरीजों और तीमारदारों को हुई असुविधा के लिए अस्पताल प्रशासन ने भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए अतिरिक्त उपाय करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें