फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं सुधर रही बिजली की आपूर्ति, गांवों में कट रही बिजली
विज्ञापन

मेरठ। तमाम दावों के बाद भी बिजली आपूर्ति नहीं सुधर पा रही है। शहरों के साथ ही गांवों में भी बिजली आपूर्ति का भी बुरा हाल है। फाल्ट और मरम्मत कार्य के नाम पर उपभोक्ताओं को बिजली के झटके दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को वसंत पंचमी में पतंगों के मांझे से कटी बिजली का बुधवार को भी बुरा हाल रहा। लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, काजीपुर, हापुड़ रोड, नौचंदी, लेडीज पार्क, टाउन हाल, पीएल शर्मा अस्पताल, सदर, पुराना आरटीओ, रोहटा रोड, एमईएस, सेंट लुक्स, बेगमपुल, पल्लवपुरम फेस वन, गंगानगर, अमन विहार, शारदा रोड और बिजली बंबा बाईपास आदि बिजलीघर क्षेत्र में सुबह से लेकर शाम तक बिजली के झटके लगे। अधिकारियों ने इसके पीछे लाइनों में हुए ब्रेकडाउन को बताया। इतना ही नहीं गांवों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि शेड्यूल अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। गांवों में 18 घंटे और नलकूूपों के लिए 10 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल जारी किया हुआ है। लेकिन गांव में 15 और नलकूपों को 8 घंटे ही बिजली मिल रही है। मुख्य अभियंता मेरठ जोन एसबी यादव ने बताया कि कुछ दिक्कत होने पर ही आपूर्ति बाधित होती है। ट्रांसमिशन से मिलने वाली बिजली को हर हाल में उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें