फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे गुल रही तीन बिजलीघरों की बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अम्हैड़ा और सिवाया क्षेत्र में तीन घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन

मेरठ। 220 केवी मोदीपुरम ट्रांसमिशन पर मरम्मत कार्य के चलते तीन बिजलीघरों की बत्ती तीन घंटे तक गुल रही। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं मिलने से लोगों को गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। काम पूरा होने के बाद शाम पांच बजे आपूर्ति सामान्य कर दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तर प्रदेश ट्रांसमिशन लिमिटेड ने 220 केवी मोदीपुरम ट्रांसमिशन पर अनुरक्षण कार्य के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए शटडाउन लिया। इसके चलते 33 केवी मोदी रबर लिमिटेड, अम्हैड़ा और सिवाया बिजलीघर की आपूर्ति तीन घंटे ठप रही। तीनों बिजलीघर क्षेत्रों में आने वाले उपभोक्ताओं को तीन घंटे बिना बिजली रहना पड़ा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन नवीन कुमार ने बताया कि मेंटीनेंस के लिए तीन घंटे का शटडाउन लिया गया था। काम पूरा होने के बाद शटडाउन वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें