मोदीपुरम - कृषि विवि में प्रशिक्षण के समापन पर प्रशिक्षणार्थी।
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के कुक्कुट अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र पर 21 दिवसीय व्यवसायिक मुर्गी पालन विषय पर रोजगार परख प्रशिक्षण का समापन किया गया।
रक्षा मंत्रालय स्तर से नामित 31 विभिन्न सेना से संबंधित सैनिकों को व्यवसायिक मुर्गीपालन विषय पर तकनीकी ज्ञान, प्रयोगात्तक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त के दिशा निर्देश में किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. डीके सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में मुर्गी पालन संबंधित विषयों पर 72 व्याख्यान विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा दिए गए। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को मुर्गी पालन विषय मुर्गी की उन्नत नस्लें, आवास व्यवस्था, पोषण संबंधित तकनीकी जानकारियां, मुर्गियों में होने वाली मुख्य बीमारियों, उनके लक्ष्ण व इलाज, जैव सुरक्षा, विपणन, मुल्यवर्धित कुक्कुट उत्पाद समेत प्रमुख ऋणों स्रोतों के बारे में जानकारी दी। निदेशक प्लेसमेंट डॉ. आरएस सैंगर, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. टीके सरकार, डॉ. कमल खिलाड़ी, डॉ. अमित कुमार, चन्दवीर सिंह, जबर सिंह, तपन रॉय, संजय त्यागी, कपिल देव, डॉ. श्रेया रावत, डॉ. कुलदीप त्यागी, डॉ. अरविन्द कुमार, डॉ.महेश भारती, डॉ. विकास जयसवाल आदि मौजूद रहे।