मेरठ। आलू, प्याज और टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं। इसके चलते रसोई का बजट गड़बड़ा गया है।
मंडी व्यापारियों का तर्क है कि महाराष्ट्र में फसल खराब हो जाने से मंडी में प्याज 50 रुपये तो लोकल बाजार में 65 से 75 रुपये तक बिक रही है। आलू और टमाटर के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। सब्जी मंडी अध्यक्ष पंडित भूषण शर्मा ने बताया कि प्याज एवं आलू के भाव में फिलहाल गिरावट के आसार नहीं हैं। टमाटर के भाव जरूर नीचे आ जाएंगे। अगले सप्ताह बाजार में राजस्थान की गाजर और स्थानीय पत्ता गोभी आने की संभावना है।
मंडी के भाव
सब्जी वर्तमान पिछले हफ्ते
प्याज 50 19
आलू 35 32
टमाटर 40 30
लोकल बाजार भाव
सब्जी रोहटा रोड कंकरखेड़ा गंगानगर मोदीपुरम
आलू 45 40 40 45
टमाटर 50 55 52 50
प्याज 70 75 65 75
महाराष्ट्र में हुई फसल खराब
प्याज इस समय नासिक से आ रही है। वहां फसल खराब हो जाने के कारण भाव में तेजी है। आलू का भी ऑफ सीजन है। आने वाले दिनों में भाव कुछ नीचे जाएंगे।-नरेंद्र सिंह, सचिव, नवीन मंडी, दिल्ली रोड