फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे के पोस्टर चस्पा, मेरठ जोन में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी और ढाई लाख के इनामी विकास दुबे की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोकेशन बताई जा रही है। इसे लेकर मेरठ जोन के सभी नौ जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मोस्ट वांटेड विकास के जगह-जगह पोेस्टर चस्पा कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने सोमवार रात मेरठ शहर में कई जगहों का निरीक्षण किया। चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों से कई जगहों पर पूछताछ की। एडीजी ने जोन के मेरठ, बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा और गाजियाबाद जनपदों में अलर्ट जारी किया है। कुख्यात विकास दुबे के कई जगह पर रात में पोस्टर भी चस्पा कराए गए। ताकि विकास दुबे की किसी को जानकारी मिली तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क करे। कानपुर निवासी गैंगेस्टर विकास दुबे शातिर अपराधी है जिसकी तलाश में कानपुर सहित पूरे प्रदेश की पुलिस और एसटीएफ लगी है। पुलिस कर्मियों की हत्या करने के बाद विकास दुबे अपने साथियों के साथ फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें