फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का पोस्टर फाड़ा, रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। गंगा यात्रा को लेकर क्षेत्र के गांव मखदूमपुर गंगा घाट और किशोरपुर गांव की सड़क पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के नेताओं के होर्डिंग, बैनर एवं पोस्टर लगाए गए थे। असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार शाम योगी आदित्यनाथ का पोस्टर फाड़ दिया। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। इस मामले पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

गंगा यात्रा को लेकर क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के होर्डिंग, बैनर एवं पोस्टर बड़े पैमाने पर लगाए गए। वहीं, अन्य नेताओं के भी बैनर लगे थे। किशोरपुर बस स्टैंड पर भी मुख्यमंत्री का का पोस्टर शुक्रवार शाम असामाजिक तत्वों ने फाड़ दिया। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। इस पर ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हो गए और पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मखदूमपुर निवासी ताराचंद शर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी के पोस्टर से खिलवाड़ करना गलत है। कार्यकर्ता नरेश का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, किशोर पूर्व के बूथ अध्यक्ष अमरपाल सिंह ने जांचकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें