फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला के शव का हुआ पोस्टमार्टम, आज रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में विवाहिता हीना के शव को सोमवार को पुलिस ने कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद महिला के परिजन शव लेकर अपने गांव अमरसिंहपुर ले गए। बुधवार आज पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का राज खुलेगा।
विज्ञापन

परिजनों ने 23 मई को जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह व एसएसपी अविनाश पांडे को शिकायत पत्र देते हुए आरोपियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अमरसिंहपुर निवासी रूकसाना ने शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि उसकी बेटी हीना की शादी जून 2020 को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन निवासी सुऐब के साथ हुआ था। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज को लेकर खुश नहीं थे। महिला पर ससुरालियों द्वारा अतिरिक्त दहेज का दबाव बनाया जा रहा था। आठ मई की रात में महिला ने पति के मोबाइल से अपने परिजनों को कॉल कर जान का खतरा बताया था। नौ मई को सूचना मिली की कि हीना की हॉर्ट अटैक से मौत हो गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा की उसकी गर्दन एक तरफ लटकी हुई थी। गले पर नीले रंग के निशान थे और सीने पर नाखून व खून के निशान थे। मौके पर हंगामा के स्थिति बन गई थी। मगर ससुराल वालों ने बिना पोस्टमार्टम के शव को दफना दिया था।
पीड़िता ने एसएसपी से मामले में शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव व सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल की निगरानी में शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। इसके बाद पुलिस जांच शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें