फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा तस्करी मामले में चौकी इंचार्ज और दो सिपाही लाइन हाजिर

Sun, 09 Aug 2020 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुराना रोड पर पहले रक्षाबंधन पर सांप्रदायिक झगड़े और इसके बाद गांजा तस्करों के खिलाफ हंगामे ने तूल पकड़ा। अब एसपी अजय कुमार सिंह ने बड़ौत की बस स्टैंड चौकी प्रभारी कन्छिद सिंह, सिपाही महेश और रामबक्स को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, पुलिस चौकी बोहला पर तैनात सिपाही उदित चौधरी को लगातार मिल रही शिकायतों पर लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन


एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि बड़ौत के गुराना रोड पर तीन अगस्त की रात दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। प्रकरण में पुलिस चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिसकर्मियों ने लापरवाही बरती, जिस कारण मामला बढ़ता गया। अधिकारियों को सही जानकारियां नहीं दी गई। लापरवाही बरतने वाले बस स्टैंड चौकी प्रभारी कन्छिद सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। 

पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक अमोल कुमार शर्मा को चौकी बस स्टैंड प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सिपाही महेश, रामबक्स को लाइन हाजिर कर दिया है। अधिकारियों को रोजाना मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस चौकी बोहला पर नियुक्त सिपाही उदित चौधरी को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन


शराब, गांजा और नशीले पदार्थों की तस्करी की शिकायतें
बस स्टैंड चौकी और बोहला चौकी क्षेत्र में शराब, गांजा और नशीले पदार्थों की तस्करी की शिकायतें अधिकारियों को मिल रही थीं। महिलाओं ने हंगामा किया, लेकिन स्थानीय पुलिस नहीं जागी। इसी कारण अब पुलिसकर्मियों पर यह कार्रवाई की गई है।

इंस्पेक्टर और एसआई किए गए थे निलंबित
गाधी गांव में हुए झगड़े के मामले में भी पुलिस लापरवाही बनी रही। रक्षाबंधन के दिन गांव में हत्या हो गई। इंस्पेक्टर और हल्का इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें