फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल का संभावित दौरा : डीएम व सीडीओ ने किया कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। खरखौदा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 19 मार्च को राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर तैयारियों का जायजा लेने व निरीक्षण करने के लिए डीएम, सीडीओ सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी पहुंचे। डीएम ने साफ सफाई, लाइब्रेरी, खाने की व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए जल्द सुधार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

खरखौदा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 19 मार्च को राज्यपाल का दौरा संभावित है। इसे लेकर विद्यालय में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई व अन्य व्यवस्था दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को डीएम दीपक मीणा, सीडीओ शशांक चौधरी, एडी बेसिक दिनेश कुमार यादव, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा मयंक मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्व दीपक त्रिपाठी व जिला समन्वयक प्रशिक्षण रश्मि अहलावत पहुंचे। जिलाधिकारी ने विद्यालय में लाइब्रेरी का न होना, कंप्यूटर सुचारू रूप से संचालित न मिलना, विद्यालय की नियमित रूप से साफ सफाई न होने पर नाराजगी जताई।
डीएम ने सफाई व रंगाई पुताई के कार्यों को जल्द निपटा कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने रसोईघर को विद्यालय परिसर में खाली पड़ी जमीन में टीन शेड बनाकर संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें