फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीएल शर्मा रोड पर दो पक्षों में पथराव और तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पीएल शर्मा रोड पर खटीकान मोहल्ले में शुक्रवार रात शराब पीने से रोकने के विवाद में मारपीट के बाद दो पक्षों में पथराव हो गया और तोड़फोड़ की गई। इस घटना में चार महिलाओं सहित पांच घायल हो गए। इस दौरान शराब के नशे में हमला करने वाले तीन आरोपी भाग गए। सूचना पर लालकुर्ती पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। लालकुर्ती थाने में भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया गया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

खटीकान मोहल्ले में दीपू अपने परिवार के साथ रहता है। दीपू के मुताबिक मोहल्ले के तीन युवक उसके घर के पास शराब पीते हैं। कई बार विरोध किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। आरोप है कि शुक्रवार को तीनों शराबियों ने मिलकर हमला कर दिया। मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। बीचबचाव में महिलाएं आईं तो उन पर भी हमला कर दिया गया। बाद में दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ और बोतलें भी चलीं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला। इस दौरान पीएल शर्मा रोड निवासी दीपू के अलावा रेनू, नीतू, मंजू और लक्ष्मी घायल हो गईं। घटना के बाद कुछ लोग लालकुर्ती थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग के लिए हंगामा किया। लालकुर्ती थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें