फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। बढ़ते तापमान एवं उमस से शुक्रवार देर रात बदले मौसम ने राहत दी। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। वहीं, फसलों को भी लाभ हुआ।
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में मानसून समय से पहुंच गया परंतु बारिश सामान्य से कम हुई है। जुलाई का दूसरा सप्ताह खत्म होने को है और मानसूनी बारिश लगातार धोखा दे रही थी। शुक्रवार देर रात तेज हवाओं के साथ बदरा बरसे। वहीं, शनिवार सुबह लगभग दस बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। दिन में भी आसमान पर कई बार बादल छाए। हालांकि दोपहर में धूप निकली। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। मौसम कार्यालय पर शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 96 व न्यूनतम 67 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार चार किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। वहीं, बारिश 10 मिमी दर्ज की गई। उधर, औसत एक्यूआई 52 रहा।
शहर में पॉल्यूशन का लेवल
गंगानगर- 52
जयभीमनगर- 75
पल्लवपुरम- 55
हापुड़ चौराहा- 60
वर्जन
बारिश करीब 10 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है। इससे जहां गर्मी में राहत मिली है। वहीं, यह बारिश फसलों के लिए काफी लाभकारी है। हालांकि अभी बारिश की और जरूरत है। यहां जुलाई में अभी तक सामान्य से करीब 49 फीसदी बारिश कम हुई है। बारिश शहर से लेकर देहात तक कहीं पर ज्यादा तो कहीं पर कम हुई।-डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें