फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग पर बैठा पूठा, किराए पर घेर लेकर तेल में होता करोड़ों का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पूठा गांव आग के गोले पर हैं। बिना मानकों के जगह-जगह किराए पर लोगों के घेर लेकर तेल का खेल किया जाता हैं। टैंकरों से पेट्रोल निकालने और मिलावट का काम लगातार होता है। जिसकी पहले भी कई वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। बुधवार को किसान के घेर में पेट्रोल से भरे टैंकर में आग लगी। इससे पहले यहां पेट्रोल में मिलावट और टैंकरों से तेल निकालने खुलासा हो चुका है। पेट्रोल के टैंकर के पास तीन खाली टैंकर भी खड़े थे।
विज्ञापन

पेट्रोल के टैंकरों में भीषण आग और उसे निकलने वाले धुएं से पूठा व आसपास के लोगों की आंखों में चुभन, सांस लेने में दिक्कत बन गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन पेट्रोल के टैंकरों में लगी आग ने कई राज भी खोल दिए। बताया गया कि पूठा गांव में जगह-जगह किसानों की जमीन को चाहरदीवारी कराकर लोगों किराए पर ले रखी हैं। पूठा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो होने के चलते किसानों को किराए का लालच व उनकी जमीन पर तेल का खेल होता है। तेल में मिलावट और टैंकरों से तेल निकालने की पुष्टि हो चुकी है। पूठा में अधिकांश घेर में आग से बचने के कोई इंतजाम नहीं हैं। वहां पर कभी आग लगने के चलते बड़ा विस्फोट हो गया तो बचाव के संसाधन नहीं हैं। हालात यह है कि गांव के कई लोगों ने अपने टैंकर बनाकर डिपो में लगा रखे हैं और खुद ड्राइवर बन गए। बुधवार भीषण आग के बाद पेट्रोलियम डिपो सुरक्षा के मानक को पूरा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें