फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क पर आया तालाब का पानी, घरों में घुसा

Fri, 10 Jul 2026 07:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार, जलनिकासी की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव कूड़ी कमालपुर के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बारिश के पानी से गांव का तालाब ओवर फ्लो होने से रास्तों पर जलभराव होने और घरों में पानी भरने की शिकायत की है। गांव वालों ने तालाब के पानी की निकासी की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम सत्यप्रकाश को दिए ज्ञापन में गांव वालों ने बताया है कि ग्राम पंचायत कूड़ी कमालपुर में अत्यधिक बारिश होने के कारण गांव का तालाब पूरी तरह भर गया है। उसका पानी बाहर सड़क पर आ गया है। सड़क पर करीब दो फीट तक पानी जमा हो गया है। पानी लोगों के घरों में भी घुस गया है। घर का सामान खराब होने का डर बना है। जलभराव के कारण दैनिक कार्यों और आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में पानी की निकासी का कोई मार्ग नहीं है और पास में नहर होने के कारण पानी खेतों में भी नहीं जा पा रहा है। पत्र में जल निकासी के लिए उचित समाधान कराने की मांग की है। पत्र देने वालों सेवानंद, शिव कुमार, रमन कुमार, पवन कुमार, संजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें