फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अमृत सरोवर योजना में किया तालाब का जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाॅक प्रमुख और ग्राम प्रधान ने किया शिलापट का अनावरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। क्षेत्र पंचायत निधि से लगभग 40 लाख रुपये की लागत से अमृत सरोवर योजना के तहत डूंगर गांव स्थित तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण होने पर बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख रेखा रानी और ग्राम प्रधान आशा सांगवान ने शिलापट का अनावरण किया।

जाटव बस्ती में स्थित यह तालाब करीब 120 वर्षों तक चर्म शोधन कार्य के लिए उपयोग में रहा। डेढ़ हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला यह तालाब लंबे समय से खुदाई न होने के कारण पूरी तरह अटा पड़ा था, जिससे गांव में जलभराव की समस्या बनी रहती थी। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। करीब चार वर्ष पूर्व ग्राम प्रधान आशा सांगवान और क्षेत्र पंचायत सदस्य खूब सिंह ने तालाब को अमृत सरोवर योजना में शामिल कर इसके जीर्णोद्धार की मांग उठाई थी। इसके बाद क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पारित कर तालाब का पुनर्निर्माण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब की खुदाई कराई गई और उसके चारों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाकर मॉर्निंग वॉक ट्रैक बनाया गया। तालाब में कूड़ा-कचरा न जाए, इसके लिए दो चैंबर बनाए गए और चारों ओर पौधरोपण भी किया गया। ग्रामीणों ने डूंगर-जटपुरा संपर्क मार्ग पर खड़ंजा निर्माण की मांग रखी। ब्लॉक प्रमुख ने आश्वासन दिया।
इस मौके पर प्रवीण दिलावरा, योगेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, देवी सिंह, अशोक भदौरिया सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें