फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कब्रिस्तान से नाला निर्माण का विरोध, पैमाइश करने पहुंची टीम लौटी

विज्ञापन
सरधना। ईदगाह रोड पर निकासी का पानी दूसरी दिशा में निकालने के मामले में लोक निर्माण विभाग का विर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। ईकड़ी सड़क स्थित धर्मपुरी क्षेत्र में जलभराव और नाला निर्माण को लेकर बृहस्पतिवार को विवाद गहरा गया। नाला निर्माण के लिए पैमाइश करने पहुंची प्रशासनिक टीम का स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध करते हुए हंगामा किया। विरोध के चलते टीम को बिना कार्रवाई लौटना पड़ा।

बताया गया कि क्षेत्र में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। कुछ लोग पानी की निकासी के लिए कब्रिस्तान के बीच से नाला निकालकर तालाब तक पहुंचाने के पक्ष में हैं, जबकि अधिकतर स्थानीय निवासी इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कब्रिस्तान से नाला निकालना अनुचित है। जिस स्थान से नाला प्रस्तावित है, वहां कब्रिस्तान के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय और स्वास्थ्य उपकेंद्र भी स्थित हैं। लोगों का कहना है कि पहले से ही पुरानी नाली के माध्यम से पानी की निकासी होती रही है। आरोप है कि आबादी के बीच बनी डेयरियों के कारण जलभराव की समस्या अधिक बढ़ गई है। लोगों ने मांग की कि पहले डेयरियों को हटाया जाए, बजाय इसके कि कब्रिस्तान से नाला निकालने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन

बीडीओ सुनीत भाटी, नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार और लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। जैसे ही टीम ने नाला निर्माण के लिए पैमाइश शुरू की। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने कहा कि किसी भी कीमत पर कब्रिस्तान से नाला नहीं निकलने दिया जाएगा। विरोध बढ़ने पर प्रशासनिक टीम को मौके से लौटना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें