फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तालाब ओवरफ्लो, सड़क पर उतरा गंदा पानी, हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लीवाली तालाब के ओवरफ्लो होने से मेरठ-पौड़ी मार्ग पर जलभराव, सड़क भी हो रही क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर सदरपुर पेट्रोल पंप के पास कुल्लीवाली तालाब के ओवरफ्लो होने से सड़क पर गंदा पानी भरा है। लंबे समय से जलभराव के कारण सड़क की गड्ढों में तब्दील हो रही है। पानी में डूबे गड्ढों का अंदाजा नहीं लगने से दोपहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
मुख्य मार्ग होने के कारण यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। तेज रफ्तार वाहन जब जलभराव से गुजरते हैं तो राहगीरों और बाइक सवारों पर गंदे पानी के छींटे पड़ते हैं। रात में सड़क पर पानी भरा होने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन

तालाब के सामने स्थित पेट्रोल पंप परिसर भी जलभराव की चपेट में है। ईंधन भरवाने पहुंचने वाले वाहन चालकों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। भाकियू नेता सनी चौधरी, अनिल अहलावत और प्राचार्य तनुज कुमार ने बताया कि जलनिकासी की समस्या को लेकर तहसील दिवस में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। बारिश के दौरान स्थिति और विकट हो जाती है।
विज्ञापन

टीम भेजकर कराएंगे निरीक्षण
उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि तहसील टीम को मौके पर भेजकर जलभराव की स्थिति का निरीक्षण कराया जाएगा। जलनिकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभाग से समन्वय किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें