फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रदूषण से स्वास्थ्य को खतरा, कार्रवाई की मांग

Sat, 28 Feb 2026 07:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। मंडी परिसर के निकट कूड़ा डाले जाने और उसे जलाए जाने से क्षेत्र में प्रदूषण फैलने के मामले में हरियाली संरक्षण ट्रस्ट ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कूड़ा जलाने से उठने वाले धुएं के कारण आसपास के निवासियों को श्वास संबंधी दिक्कतें और अन्य बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष रिहान मलिक ने ज्ञापन में बताया कि धुएं का विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और दमा के मरीजों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यह गतिविधि न केवल जनस्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण संबंधी नियमों का भी उल्लंघन है। इसी प्रकार उच्च न्यायालय ने भी विभिन्न मामलों में कूड़ा जलाने को पर्यावरण एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य के विरुद्ध माना है। स्थानीय नागरिकों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर संबंधित व्यक्तियों को कूड़ा जलाने से रोकने, आदेश जारी करने तथा नगर निकाय को वैज्ञानिक ढंग से कूड़ा निस्तारण सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें