फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pollution On Diwali: मेरठ देश के छठे सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल, NCR में सांस लेना हुआ मुश्किल

Sat, 18 Oct 2025 07:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दीपावली से पहले एनसीआर के शहरों में प्रदूषण स्तर बढ़ा। मेरठ का AQI 273 पहुंचा और यह देश का छठा सबसे प्रदूषित शहर बन गया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के पूर्व एनसीआर में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 273 दर्ज किया गया, जिससे शहर देश में छठे सबसे प्रदूषित शहर के रूप में शामिल हो गया। प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: फर्जी जज और पेशगार बने वकील को अदालत ने भेज दिया जेल, 35 लाख का लोन लेने के लिए बिजनौर पहुंची थी फर्जी जज 

एनसीआर के अन्य शहरों में भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक है। गाजियाबाद सबसे प्रदूषित शहर बना, जहां AQI 324 दर्ज किया गया। वहीं, बागपत 286, मुजफ्फरनगर 283, हापुड़ और नोएडा भी 300 के करीब पहुंच रहे हैं। मेरठ के विभिन्न इलाकों में जयभीम नगर सबसे प्रदूषित रहा, जहां  AQI 312 रहा। गंगानगर 240, पल्लवपुरम 267, बेगमपुल 275 और दिल्ली रोड 281 AQI दर्ज किया गया।

हालांकि ग्रेप सिस्टम लागू है, लेकिन प्रदूषण घटने की बजाय बढ़ रहा है। खुले में निर्माण कार्य बिना कवर किए जारी हैं, सड़कों पर धूल उड़ रही है और धुआं छोड़ते वाहन तेज रफ्तार में दौड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार मेरठ के कंकरखेड़ा में डिवाइडर से टकराई, बाल-बाल बचे
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल मौसम ऐसा ही बना रहेगा, जिससे प्रदूषण और बढ़ सकता है।

प्रदूषण विभाग ने चेतावनी दी है कि लोग आवश्यक होने पर मास्क का उपयोग करें और बच्चे, बुजुर्ग तथा सांस संबंधी रोगियों को प्रदूषण वाले इलाकों में जाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें