शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गंगानगर में 214, जयभीमनगर में 205, पल्लवपुरम में 259, बेगमपुल में 245 और दिल्ली रोड पर 251 का एक्यूआई दर्ज किया गया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी भुवन प्रकाश यादव ने बताया कि निगरानी के लिए टीम बनाई गई है और प्रतिबंधित ईंधन का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय वेधशाला पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यू.पी. शाही का कहना है कि फिलहाल मौसम स्थिर रहेगा और प्रदूषण का स्तर अगले कुछ दिनों में और बढ़ सकता है।