मेरठ का एक्यूआई 330 और अंबाला का रहा 338, मुजफ्फरनगर 325 के साथ तीसरे नंबर पर रहा। मेरठ में गढ़ रोड 333 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित रहा। पल्लवपुरम में भी सांस लेना भी मुश्किल हुआ।
भीषण गर्मी के बीच प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है। मेरठ जिला लगातार दूसरे दिन सोमवार भी देश के 133 शहरों की सूची में प्रदूषण के मामले में दूसरे नंबर पर रहा। पहले नंबर पर अंबाला और तीसरे नंबर पर मुजफ्फरनगर रहा।
विज्ञापन
मेरठ प्रदूषण के मामले में रविवार को भी 328 एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) के साथ दूसरे नंबर पर था। सोमवार को यहां एक्यूआई 330 दर्ज किया गया। शहर में सबसे खराब हालात गढ़ रोड के रहे, जहां मेडिकल क्षेत्र में एक्यूआई 333 रहा। पल्लवपुरम 328 एक्यूआई के साथ दूसरे नंबर पर रहा।
झुलसा रही गर्मी, पारा 42.6, 17 और 18 को हो सकती है बूंदाबांदी
गर्मी के तल्ख तेवर बरकार हैं। लू के थपेड़े दिन में बाहर निकलते ही झुलसा रहे हैं। एक जून के बाद से ही पारा 40 के पार है। सोमवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.2 रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन
हालांकि मंगलवार को आसमान पर सुबह से ही बादल छाए रहे और तेज धूप से लोगों को राहत मिली। हवाएं चलने से चुभने वाली गर्मी से भी राहत नजर आई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि गर्मी का असर अभी ऐसे ही बना रहेगा। पश्चिमी यूपी में 17 और 18 को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।