फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कोहरे के साथ बढ़ा प्रदूषण, एक्यूआई 300 पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। सीजन के पहले कोहरे के साथ ही प्रदूषण भी बढ़ गया है। बुधवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 पहुंच गया। कोहरे से दिन और रात का तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दिन में हाईवे पर वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 17 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। कोहरा छाने से दिन का तापमान 31 डिग्री से लुढ़ककर 25 डिग्री के पास पहुंच गया। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में इसका असर देखने को मिला। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नवंबर के तीसरे सप्ताह तक ठंड का अहसास और बढ़ जाएगा। फिलहाल, रात के तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि रात्रि में कोहरा छाए रहने व 15 नवंबर की सुबह तक कोहरा छाया रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेरठ शहर का एक्यूआई स्तर 206 से बढ़कर 300 पर पहुंच गया। दिल्ली एनसीआर के अन्य जिलों में हालात ज्यादा खराब हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें