फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: छात्रा हत्याकांड पर सियासत तेज, चंद्रशेखर के दौरे को लेकर अलर्ट, आरोपी का पीएसी में तैनात भाई निलंबित

Fri, 10 Jul 2026 12:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चंद्रशेखर आजाद आज पीड़ित परिवार से मिलेंगे। सपा विधायक अतुल प्रधान ने एससी-एसटी आयोग में शिकायत की है, जबकि आरोपी के पीएसी कांस्टेबल भाई अंकित को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
नगीना सांसद ने किया पोस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में छात्रा हत्याकांड और कलेक्ट्रेट पर हुए प्रदर्शन के बाद मेरठ में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद आज पीड़ित परिवार से मिलने मेरठ पहुंचेंगे।

विज्ञापन


वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। उधर, हत्याकांड के मुख्य आरोपी अंकुश चौधरी के पीएसी में तैनात कांस्टेबल भाई अंकित को निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: West UP Rain: मेरठ में बारिश ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, शहर जलमग्न, आज स्कूल बंद

विज्ञापन

आज पीड़ित परिवार से मिलेंगे चंद्रशेखर आजाद
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने सामाजिक माध्यम पर पोस्ट कर मेरठ आने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह रोहटा रोड स्थित गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। साथ ही कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर चिंता जताते हुए कहा कि इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा।

अतुल प्रधान ने आयोग में भेजी शिकायत
सरधना से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग को पत्र भेजकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस, थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कलेक्ट्रेट का मुख्य द्वार बंद कर प्रदर्शनकारियों को रोका, महिलाओं और बच्चों सहित प्रदर्शनकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा बल प्रयोग किया। विधायक ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल गठित करने और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक और सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित सामग्री को भी साक्ष्य के रूप में आयोग को उपलब्ध कराने की बात कही है।

विज्ञापन

आरोपी का पीएसी कांस्टेबल भाई निलंबित
हत्याकांड के मुख्य आरोपी अंकुश चौधरी के भाई अंकित, जो 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद में कांस्टेबल के पद पर तैनात है, को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले को सौंपी गई है।

पुलिस के अनुसार तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट और विधिक राय के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

जांच में सामने आए कुछ तथ्य
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान कुछ वीडियो और अन्य साक्ष्य सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। इन्हीं तथ्यों के आधार पर संबंधित कांस्टेबल के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें