फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: छात्रा हत्याकांड पर सियासत, वायरल ऑडियो के बाद एसएसपी का बड़ा बयान, बोले-मेरे विरोधी दो पेड़ लगाएं

Fri, 10 Jul 2026 12:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के छात्रा हत्याकांड को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। एसएसपी अविनाश पांडेय ने धमकियों पर सख्त चेतावनी दी है। आरोपी के पीएसी कांस्टेबल भाई को निलंबित कर दिया गया है, जबकि चंद्रशेखर आजाद आज पीड़ित परिवार से मिलने मेरठ पहुंचेंगे।
विज्ञापन
अविनाश पांडेय-एसएसपी मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में अनुसूचित जाति की छात्रा हत्याकांड को लेकरसियासी माहौल लगातार गरमा रहा है। मुख्य आरोपी अंकुश चौधरी के 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद में तैनात कांस्टेबल भाई अंकित को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले को सौंपी गई है।

विज्ञापन


दूसरी ओर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता को थप्पड़ मारने के विवाद और उसके बाद मिली कथित धमकियों के बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय का बड़ा बयान सामने आया है। वहीं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद भी आज पीड़ित परिवार से मिलने मेरठ पहुंचेंगे। इसे लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

विज्ञापन

मेरठ में कलक्ट्रेट पर हंगामा, लाठीचार्ज, मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

धमकी भरे ऑडियाे पर एसएसपी का सख्त संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने सामाजिक माध्यम पर मिल रही धमकियों और हालिया घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुलिस की कार्रवाई केवल अपराधियों के खिलाफ की गई है और प्रत्येक कार्रवाई के पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान 'हम भारत के लोग' से शुरू होता है, इसलिए किसी भी जाति, दल या समुदाय के नाम पर माहौल बनाने का प्रयास नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बाहर से आकर भ्रामक बयान देने वाले लोगों के संबंध में भी पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं और आवश्यकता पड़ने पर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी कि जो लोग पुलिस की वर्दी की गरिमा को ठेस पहुंचाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वेस्ट यूपी में बारिश, मेरठ बारिश, बारिश - फोटो : अमर उजाला

वृक्षारोपण का भी किया आह्वान
एसएसपी ने अपने समर्थकों से आगामी वृक्षारोपण महोत्सव में एक पौधा लगाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो मेरे पक्ष में है वे एक पौधा लगाएं और जो मेरे विरोध करने वाले लोगों हैं, वे दो पौधे लगाकर अपना गुस्सा शांत करें। समाज में सकारात्मक संदेश देना सभी की जिम्मेदारी है।

आरोपी का पीएसी कांस्टेबल भाई निलंबित
हत्याकांड के मुख्य आरोपी अंकुश चौधरी के भाई अंकित, जो 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद में कांस्टेबल के पद पर तैनात है, को निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

नगीना सांसद ने किया पोस्ट - फोटो : अमर उजाला
आज मेरठ आएंगे चंद्रशेखर आजाद
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद आज रोहटा क्षेत्र स्थित गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। उन्होंने सामाजिक माध्यम पर इसकी जानकारी देते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से जनता अपना जवाब देगी। उनके दौरे को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें