मेरठ में कलक्ट्रेट पर हंगामा, लाठीचार्ज, मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
धमकी भरे ऑडियाे पर एसएसपी का सख्त संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने सामाजिक माध्यम पर मिल रही धमकियों और हालिया घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुलिस की कार्रवाई केवल अपराधियों के खिलाफ की गई है और प्रत्येक कार्रवाई के पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान 'हम भारत के लोग' से शुरू होता है, इसलिए किसी भी जाति, दल या समुदाय के नाम पर माहौल बनाने का प्रयास नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बाहर से आकर भ्रामक बयान देने वाले लोगों के संबंध में भी पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं और आवश्यकता पड़ने पर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी कि जो लोग पुलिस की वर्दी की गरिमा को ठेस पहुंचाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वेस्ट यूपी में बारिश, मेरठ बारिश, बारिश
- फोटो : अमर उजाला
वृक्षारोपण का भी किया आह्वान
एसएसपी ने अपने समर्थकों से आगामी वृक्षारोपण महोत्सव में एक पौधा लगाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो मेरे पक्ष में है वे एक पौधा लगाएं और जो मेरे विरोध करने वाले लोगों हैं, वे दो पौधे लगाकर अपना गुस्सा शांत करें। समाज में सकारात्मक संदेश देना सभी की जिम्मेदारी है।
आरोपी का पीएसी कांस्टेबल भाई निलंबित
हत्याकांड के मुख्य आरोपी अंकुश चौधरी के भाई अंकित, जो 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद में कांस्टेबल के पद पर तैनात है, को निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नगीना सांसद ने किया पोस्ट
- फोटो : अमर उजाला