जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में मिली हार ने भाजपा का मनोबल ऐसा तोड़ा है कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव की बात तक पार्टी में नहीं हो रही है। आलम ये है कि दौराला ब्लॉक में भाजपा नेता सुनील भराला के भाई अजय भराला को छोड़ दें, तो बाकी ब्लॉक में कहीं चर्चा नहीं है।
जनपद में 12 ब्लॉक हस्तिनापुर, मवाना, परीक्षितगढ़, माछरा, खरखौदा, मेरठ, जानी, रोहटा, सरूरपुर, सरधना, दौराला व रजपुरा में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव होने हैं। इनमें माछरा, रोहटा, सरधना, रजपुरा, मवाना, हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़, दौराला आदि में जहां सपा ब्लॉक प्रमुखी पर निगाह जमाए हुए हैं, तो बसपा भी कई ब्लॉक में समर्थित प्रत्याशी उतार रही है। लेकिन लगता है कि भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव से पूरी तरह किनारा कर लिया है। सिर्फ अपने बूते भाजपा नेता सुनील भराला के भाई अजय भराला दौराला ब्लॉक प्रमुखी का चुनाव लड़ रहे हैं।