फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवकुमार राणा बने मेरठ भाजपा के जिलाध्यक्ष

Tue, 12 Jan 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने सोमवार को प्रदेश के 51 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी। मेरठ से शिवकुमार राणा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मूल रूप से सरधना तहसील के रार्धना गांव निवासी शिवकुमार के जरिये पार्टी ने ठाकुर बिरादरी को साधने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


भाजपा में जिलाध्यक्ष पद को लेकर भारी घमासान मचा था। दस लोगों ने नामांकन किया था। एक नाम पर प्रदेश मुख्यालय से मुहर लगनी थी। नामांकन करने वालों में जितेंद्र वर्मा, हरवीर पाल, नरेश गुर्जर, विमल शर्मा, संजय त्यागी, शिवकुमार राणा, नरेश त्यागी, अनुज राठी, कपिल शर्मा और अजीत चौधरी शामिल थे। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा शिवकुमार राणा और जितेंद्र वर्मा को लेकर थी।

सोमवार को 51 जिलों की जारी हुई सूची में मेरठ महानगर को प्रतीक्षा में रखा गया, लेकिन जिला अध्यक्ष के रूप में शिवकुमार राणा की ताजपोशी हो गई। 1986 से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता शिवकुमार राणा ने राम मंदिर आंदोलन में सक्रियता से भाग लिया था। इसके बाद वह भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बने। उन्हें भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ में उपाध्यक्ष बनाया गया। वह मंडल महामंत्री और अध्यक्ष पद पर भी रहे। वर्तमान में शिवकुमार जिला महामंत्री थे।
विज्ञापन


शिवकुमार को जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने वेस्ट में ठाकुर बिरादरी को साधा है। जबकि बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर में भाजपा ने पिछड़ा कार्ड खेला है। शिवकुमार के जिलाध्यक्ष बनने पर प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक रविंद्र भड़ाना, विधायक संगीत सोम, क्षेत्रीय महामंत्री जयकरण गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री सतेंद्र भराला, सोमेंद्र तोमर, संजीव जैन सिक्का, जिला पंचायत सदस्य डा. मीनाक्षी भराला, संजीव बंसल, अमित मोहन गुप्ता, कुंवर बासित अली, डा. चरण सिंह लिसाड़ी, योगेश त्यागी, हरवीर पाल, नीरज जिटौली, नीरज गोयल आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें