तिलपनी गांव के लोगों ने एसपी दफ्तर पहुंचकर पुलिस पर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय नहीं मिले तो ग्रामीण सीओ सिटी ओमपाल सिंह के दफ्तर पहुंच गए। नफीसा पत्नी नौशाद ने प्रार्थनापत्र में बताया कि शनिवार को वह घर पर बच्चों के साथ अकेली थी। सुबह करीब 10 बजे सिंघावली अहीर थाने के एसआई मदनपाल, राजीव कुमार फोर्स के साथ पहुंचे और उसके पति और बेटे के बारे में पूछा। उसने बताया कि दोनों को घर से बाहर गए हुए हैं। उसका आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने अभद्रता कर उसके साथ मारपीट की और उसकी बेटी को भी पीटा। पुलिस ने उन्हें गोकशी के झूठे मुकदमे में फंसाया है। सीओ ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने बिलाल वाले मदरसे के पास चौराहे से प्रधान समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ ने बताया कि गोकशी के आरोपी पुलिस की शिकायत करने आए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान सनाउल्ला, अब्दुल्ला, नौशाद, अमन, आमिर, नफीसा, सितारा, रिहाना, अफसाना आदि शामिल रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/