फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर की थी मारपीट, पुलिस पकड़ ले गई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार में पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर की थी मारपीट, पुलिस पकड़ ले गई
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ (मेरठ)। हरिद्वार में तीन दिन पूर्व कार सवार तीन युवकों द्वारा एक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी थी। विरोध पर मारपीट भी की थी। इस मामले में शनिवार रात हरिद्वार पुलिस ने स्थानीय मवाना बस स्टैंड पर दबिश देकर दो युवकों को हिरासत में लिया है।
गांव खजूरी निवासी सरान व नगर के मवाना बस स्टैंड निवासी अफजल और हर्ष तीन दिन पूर्व कार में सवार होकर हरिद्वार गए थे। उनकी कार ने सिविल वर्दी में जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक में टक्कर मार दी थी, जिसमें पुलिसकर्मी घायल को गया था। विरोध करने पर कार सवार युवकों ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पुलिसकर्मी की सूचना पर थाना रानीपुर (हरिद्वार) पुलिस ने कार सवार तीनों युवकों को घेर लिया था, जिस पर दो युवक मौके से फरार हो गए थे। जबकि गांव खजूरी निवासी सरान पुत्र इमरान को मौके पर ही पकड़कर हिरासत में ले लिया था। इस मामले में रानीपुर थाना पुलिस ने शनिवार रात परीक्षितगढ़ में दबिश दी और स्थानीय मवाना बस स्टैंड निवासी अफजल और हर्ष को पकड़कर हरिद्वार ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें