मेरठ में मवाना थाना क्षेत्र की एक महिला ने नोएडा में तैनात सिपाही पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि सिपाही और उसकी जानकार महिला ने उससे देह व्यापार कराया। उसके बाद आरोपी सिपाही ने ढाई लाख रुपये में उसे बेच दिया। महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर एसएसपी ऑफिस पहुंची।
महिला का कहना है कि उसके पति की करीब चार साल पहले मौत हो गई थी। उसके बाद गंगानगर निवासी एक महिला 21 जून 2016 को उसे नौकरी दिलाने की बात कहकर ले गई थी। जिसके बाद गंगानगर की महिला ने कहा था कि घर का काम करने के लिए उसे तीन हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। 14 सिंतबर 2016 को नोएडा में तैनात हरिद्वार निवासी एक सिपाही महिला के घर पहुंचा। आरोप है कि रात में सिपाही ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल फोन से वीडियो बना ली। अगले दिन जब उसे होश आया तो उसने मकान मालकिन को आपबीती सुनाई। इस पर सिपाही और महिला ने उसे बंधक बनाकर पीटा।
पढ़ें : यूपी: मौसा ने छोटी बच्ची से किया रेप, हालत देख खिसक गई परिजनों के पैरों तले जमीन
पीड़िता का आरोप है कि 21 मई 2018 को आरोपी सिपाही और महिला ने उसे समसपुर निवासी एक व्यक्ति को ढाई लाख रुपये में बेच दिया और फर्जी तरह से शादी भी दिखा दी। जिसके बाद समसपुर निवासी व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले वह आरोपी के यहां से जान बचाकर गंगानगर थाने पहुंची और शिकायत की। लेकिन गंगानगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कार्यवाहक एसएसपी राजेश कुमार का कहना है कि सिपाही के खिलाफ जांच बैठा दी है। इस मामले में आरोपी सिपाही की रिपोर्ट एसएसपी गौतमबुद्घनगर को भेजी जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/